सुपौल: सदर अस्पताल में परिवार नियोजन कार्यक्रम की शुरुआत, 29 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगा अभियान

सुपौल। शनिवार को सदर अस्पताल, सुपौल में परिवार नियोजन कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 29 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर 2026 तक चलेगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन बाबू साहब, डीपीएम बालकृष्ण चौधरी, डॉ. एसपी सिन्हा, डॉ. शशि रंजन, पिपरा, त्रिवेणीगंज, किशनपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, एएनएम छात्राएं तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

इस अवसर पर सिविल सर्जन बाबू साहब ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरुष नसबंदी कराने वाले को 3000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, साथ ही उत्प्रेरक को 400 रुपये दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में एएनएम की छात्राओं ने नाटक के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी, जिसने लोगों का मन मोह लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!