कचरे की चिंगारी से छत पर रखे कैरेट मे लगी आग

वरदान न्यूज, सुनील कुमार
पिपरा (सुपौल): नगर पंचायत पिपरा हाट में शनिवार को कचरा जलाने के दौरान निकली चिंगारी से एक दुकान की छत पर रखे कैरेट में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें और धुआँ देखकर आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई और एहतियात के तौर पर कई व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद करनी शुरू कर दीं चिंगारी से राजकुमार पोद्दार की छत पर रखे कैरेट में कचरा जलाने से निकली चिंगारी के कारण आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आगलगी की
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष किशोर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!