
आनंद मोहन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराजगी अब और बढ़ गई है।*भारतीय अस्पताल संघ के संस्थापक रणधीर कुमार सिंह* ने स्पष्ट कहा है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट को इस फैसले पर *पुनर्विचार* करनी चाहिए।उन्होंने कहा – _”चाचा जी का व्यवहार, विचार, अनुभूति और उनकी सोच, प्रखर राजनीति का एक गीता जाग का उदाहरण है।”_ 1. चाचा जी की सीख क्या है ?रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि आनंद मोहन ने समाज को हमेशा यही सिखाया है -*”जीवन में कुछ भी करना है तो अपने ईमान को, नीयत को साफ रखो, आगे बढ़ने का प्रयास करो। छोटे-बड़े को गले लगाओ। अमीरी-गरीबी, जात-पात, धर्म के नाम पर मत बंटो।”*उन्होंने कहा – _”जितना तुम आगे बढ़ोगे, उतने अच्छे विचार के लोग तुमको कदम पर कदम मिलते चलेंगे।”_यही तो आनंद मोहन की राजनीति है। यही उनकी गीता है।उन्होंने हमेशा यही कहा – _”जीवन में कितनी भी कठिन परेशानी क्यों न हो, अपने आप को न किसी के सामने झुकाना, न किसी को झुकाने का प्रयास करना। क्योंकि मनुष्य का जीवन कुछ लेकर नहीं आया और कुछ लेकर नहीं जाएगा।”_क्या ऐसा आदमी अपराधी हो सकता है ?2. वास्तव में अपराधी कौन है ?रणधीर कुमार सिंह ने सबसे बड़ा सवाल उठाया है।उन्होंने कहा – _”क्या वास्तव में अपराधी वह नहीं है ? बाहुबली वह नहीं है। उनके जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले, कागजों को गलत इस्तेमाल करते हुए, जिन्होंने उनके जीवन पर अंधकार की बादल को लाया है, वास्तव में वह अपराधी हो, वह अधिकारी हो, चाहे कोई भी षडयंत्र कारी हो, वास्तव में बाहुबली वही है।”_मतलब साफ है। जो आदमी कागजों में हेर-फेर करके किसी निर्दोष को फंसाता है, असली बाहुबली तो वही है।जो किसी व्यक्ति को गलत कागज पेश करके फंसा दे, उससे बड़ा अपराधी कौन होगा ? 3. दूर-दूर तक रिश्ता नहीं हैरणधीर सिंह ने कहा – _”मेरी एक ही आग्रह है कि मेरे चाचा जी के साथ जो बात बताई जा रही है, दूर-दूर तक उनका कहीं रिश्ता नहीं है।”_आखिर किसी को गलत कागज पेश करके और उनको फंसाने की साजिश रची गई।उन्होंने याद दिलाया – *14 वर्ष जेल काटने, 15 साल जेल काटने के बावजूद भी उन पर एहसान लादते हुए उनको जेल से बाहर निकाला गया।*उन्होंने कहा – _”मुझे तो यही समझ नहीं आता है, भगवान राम ने तो यह जानते हुए वनवास काटा कि 14 साल मुझे वनवास काटना है, क्योंकि पिता की आज्ञा का पालन करना है। अब यह किस बात का आज्ञा का पालन करना है, जिसका अपराध से उनका कोई लेना-देना ही नहीं है ? क्या वह पूर्व जन्म में कोई अपराध किए थे ?”_यह सवाल हर आदमी के दिल को छू जाता है। 4. दीपक का बयान ही काफी हैरणधीर सिंह ने कहा – _”जब दीपक का बयान आया, दीपक ने वीडियो पर स्पष्ट कर रहा है कि मैं वह थे ही नहीं, दूर-दूर तक, तो फिर उनको फंसाने का क्या कारण था ?”_ड्राइवर दीपक ने खुद कहा है कि उस भीड़ में आनंद मोहन थे ही नहीं।तो फिर किस आधार पर उनको दोषी ठहराया जा रहा है ? 5. सुप्रीम कोर्ट से एक ही आग्रहअंत में रणधीर कुमार सिंह ने हाथ जोड़कर कहा -_”एक ही आग्रह है मेरा कि आप वह ताकत हैं जो किसी को भी आप नंगा कर सकते हैं, किसी भी एजेंसी को नंगा कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट का यह अधिकार है, कुछ भी कर सकते हैं। मान्य आग्रह से आपसे सिर्फ मैं न्याय मांग रहा हूं।”_उन्होंने कहा – _”मेरे चाचा जी मेरे दोस्त हैं और वास्तव में वह निर्दोष हैं। इसकी पूरी तरह तहकीकात हम लोगों ने व्यक्तिगत तौर पर हर जगह जा-जा कर दिखाया कि उनको किस तरह से उनको फंसाया जा रहा है।”_अंतिम बातरणधीर कुमार सिंह ने कोई राजनीति नहीं की। उन्होंने एक भतीजे की तरह, एक दोस्त की तरह सच बोला है।उनकी मांग सिर्फ एक है -*माननीय सुप्रीम कोर्ट, पुनर्विचार कीजिए। क्योंकि चाचा जी निर्दोष हैं।
Randhir Kumar Singh, (LLB, LLM)
