सुपौल शनिवार को सिविल सर्जन बाबू साहब झा केअध्यक्षता में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के बेहतर एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक अभिसरण (Convergence) बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में ACMO, DPM (District Health Society) एवं DEIC प्रबंधक के साथ-साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS), DPM (बुनियाद केंद्र) तथा DPM (जिला स्वास्थ्य समिति) ने भाग लिया।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, ICDS एवं बुनियाद केंद्र के बीच आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई—

  1. आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करना।
  2. जन्मजात दोष, पोषण संबंधी कमियों, विकासात्मक विलंब एवं बाल्यावस्था की बीमारियों की समय पर पहचान करना।
  3. चिन्हित बच्चों को आवश्यक उपचार एवं शल्य चिकित्सा हेतु उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करना।
  4. स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, ICDS एवं बुनियाद केंद्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना।
  5. RBSK के अंतर्गत चिन्हित बच्चों का नियमित फॉलोअप एवं उपचार की प्रगति सुनिश्चित करना।
    सिविल सर्जन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि जिले के प्रत्येक पात्र बच्चे तक राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का लाभ पहुँचाया जा सके तथा कोई भी बच्चा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!