आज पूर्णिया स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में बिहार सरकार के माननीय भूमि एवं राजस्व मंत्री श्री दिलीप जायसवाल जी से शिष्टाचार मुलाकात कर विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की।इस दौरान अपने क्षेत्र में भूमि एवं राजस्व से जुड़ी समस्याओं, विशेषकर जमीन के परिमार्जन, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) एवं अन्य राजस्व संबंधी कार्यों में हो रही देरी के विषय को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा।मैंने माननीय मंत्री जी से आग्रह किया कि सुपौल जिले के मरौना प्रखंड में भूमि एवं राजस्व से संबंधित कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं, जिसके कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आम लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इन कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित कराने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया।आशा है कि माननीय मंत्री जी इस विषय पर सकारात्मक पहल करेंगे, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।जनता की समस्या, हमारी प्राथमिकता।#मिथिलेश_यादव #दिलीप_जायसवाल #भूमि_एवं_राजस्व #मरौना_प्रखंड #सुपौल #पूर्णिया #बिहार_सरकार #जनहित #सुपौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!