सुपौल: NCORD की बैठक आयोजित, मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण और नशामुक्ति अभियान की समीक्षा

सुपौल। आज दिनांक 28.11.2026 को उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में NCORD (Narco Coordination Centre) की बैठक कार्यालय वेश्म में आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं इस पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रवर्तन एजेंसियों एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने एवं नशामुक्ति और जन जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिलाधिकारी महोदय द्वारा मासिक प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की गई।

उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिलाधिकारी महोदय द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के साथ मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के बीच सूचना साझा करने एवं संयुक्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार से संबंधित हॉट-स्पॉट एवं तस्करी मार्गों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिलाधिकारी महोदय के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पदाधिकारी, जिला वन प्रमंडल कार्यालय के पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सुपौल (जिला शिक्षा कार्यालय), विशेष शाखा के पदाधिकारी, सुपौल, अधीक्षक, मद्यनिषेध, सुपौल, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी, सुपौल, औषधि निरीक्षक, सुपौल, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, सुपौल, तथा सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल जिला, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सुपौल जिला, पटना से एन.सी.बी. के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी वीडियोकॉन्फ्रेंस के माध्यम जुड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!