सुपौल जिला में हर्षोल्लास के साथ नवरात्रि का माँ शैलपुत्री की पूजा के साथ शुरू हुई दुर्गा पूजा

सुपौल। रविवार से पूरे सुपौल जिले में हर्षोल्लास के साथ मांशारदा नवरात्रि और दुर्गा पूजा का शुभारंभ हुआ होगया है।

नवरात्रि के पहले दिन माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री की पूजा की जाती है। माँ शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। इनका वाहन वृषभ (बैल) है और इनके एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में कमल शोभायमान है। आज के दिन का शुभ रंग सफेद माना जाता है।

पूरे जिले में जगह-जगह रंग-बिरंगे आकर्षक पंडाल सजाए जा रहे हैं और आकर्षक ढंग से माँ दुर्गा की प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। बाजारों में भी काफी रौनक देखी जा रही है।

वहीं इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। हर पूजा स्थल और पंडालों में दंडाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!