सुपौल: डीएम ने लोक शिकायत निवारण की 19 द्वितीय अपीलों की सुनवाई की, 4 का निष्पादन

सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार (भा.प्र.से.) ने सोमवार को लोक शिकायत निवारण संबंधी द्वितीय अपील के कुल 19 वादों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान 4 वादों का निष्पादन किया गया।

शेष में से 14 वादों में अगली तिथि 01 दिसंबर 2026 तथा 1 वाद में 08 दिसंबर 2026 की तिथि निर्धारित की गई।

सुनवाई के दौरान कार्यालय वेश्म में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना, शिक्षा, सुपौल उपस्थित रहे। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंचल अधिकारी, राघोपुर, त्रिवेणीगंज एवं छातापुर तथा राजस्व अधिकारी, बसंतपुर उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!