दशहरा पर्व को लेकर सुपौल शहर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बाजारों में रौनक

सुपौल। दशहरा पर्व को लेकर आज पूरे शहर में काफी भीड़ नजर आई। नवरात्रि को लेकर खासकर शहर के फल की दुकानों एवं श्रृंगार की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कल प्रथम पूजा, मां दुर्गा की कलश स्थापना की जाएगी।

अभी से ही सुपौल के ऐतिहासिक गांधी मैदान एवं माल गोदाम, पुरानी दुर्गा स्थान में पंडाल तथा जिले के विभिन्न गांव और शहर में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है।

वहीं सुपौल सदर थाना प्रभारी के द्वारा हर एक चौक-चौराहे पर अभी से ही दोपहिया एवं चारपहिया वाहन की चेकिंग कर चालान भी काटा जा रहा है। दूसरी ओर यातायात थाना प्रभारी उपेंद्र प्रसाद के द्वारा भी विभिन्न जगहों पर दोपहिया वाहन से लेकर चारपहिया वाहन तक का चालान काटा गया। नवरात्रि को लेकर प्रशासन अभी से ही चुस्त-दुरुस्त दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!