अनधिकृत अनुपस्थिति पर कार्रवाई, ग्राम पंचायत कार्यपालक सहायक चयन मुक्त

सुपौल। बिहार सरकार, समाहरणालय, सुपौल (पंचायत निर्वाचन) द्वारा एक स्वीकृति आदेश जारी किया गया है। जिलाधिकारी सावन कुमार, भा0प्र0से0 द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, छातापुर के पत्रांक 93/छातापुर, दिनांक 02.04.2026 एवं पत्रांक 260/दिनांक 24.09.2026 द्वारा प्रतिवेदित किया गया था कि श्री अर्जुन कुमार, ग्राम पंचायत कार्यपालक सहायक, माधोपुर मार्च, 2026 से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं।

अपर मिशन निदेशक, बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार पटना के पत्रांक 436/पटना, दिनांक 26.02.2019 के कंडिका-2 (3) (iii) में वर्णित प्रावधान के आलोक में श्री अर्जुन कुमार, ग्राम पंचायत कार्यपालक सहायक, माधोपुर, प्रखंड-छातापुर को मार्च, 2026 के प्रभाव से चयन मुक्त किया जाता है।

ज्ञापांक 1641/जि0पं0, सुपौल, दिनांक 30/09/2026

आदेश की प्रतिलिपि सभी संबंधित पदाधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है। साथ ही प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी, छातापुर को निर्देश दिया गया है कि बगल के ग्राम पंचायत को अपने कार्य के अतिरिक्त ग्राम पंचायत-माधोपुर का कार्य निष्पादन हेतु प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!