सुपौल। शनिवार को जनता दल यूनाइटेड जिला कार्यालय में उपमुख्यमंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव का 80वां जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए ईश्वर से कामना की। कार्यक्रम में जनता दल यूनाइटेड के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मौके पर भगवान चौधरी, युगल प्रसाद, प्रियंका कुमारी, राजेंद्र यादव, ललित जायसवाल, अजय कुमार अजनबी, ओम प्रकाश, रूबी जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


