SIR के विरोध में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ पुतला दहन

सुपौल। जिले में महागठबंधन के द्वारा SIR के विरोध में रोड मार्च सह आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च सुपौल के गांधी मैदान से निकलकर महावीर चौक, स्टेशन चौक, नया नगर होते हुए समाहरणालय तक गया, जहां चुनाव आयोग का पुतला दहन किया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कुमार,इस दौरान युवा राष्ट्रीय जनता दल के नेता लव यादव ने, पिपरा पूर्व विधायक यदुवंश यादव ने कहा कि SIR के माध्यम से जनता को गुमराह करने का काम किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग BJP के मिलीभगत से BJP की कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा है। इसी के विरोध में आज आक्रोश मार्च निकाला गया है।

उन्होंने कहा कि प्रमुख चुनाव आयुक्त पर कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए और जहां-जहां SIR के माध्यम से गड़बड़ी कर चुनाव कराया गया है, वहां चुनाव रद्द कर फिर से चुनाव कराने की मांग हम लोग करते हैं। प्रशासन की ओर से हर एक चौक चौराहे पर पुलिस बल एवं दंड अधिकारी नियुक्त की गई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!