जिले में पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, 7 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर एसपी ने किया पुलिस पदाधिकारियों का पदस्थापन

सुपौल।

जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण एवं प्रशासनिक कार्यहित को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से सात पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण एवं नई जगह पदस्थापन किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस के जारी आदेश के अनुसार, पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार-2 को लौकहा थाना से हटाकर प्रतापगंज थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक रामबहादुर सिंह को सुपौल थाना से करजाइन थाना का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, पुलिस अवर निरीक्षक राज कुमार-2 को राघोपुर थाना से स्थानांतरित कर लौकहा थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक अमिय प्रसून को राघोपुर थाना से हटाकर भीमनगर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक रोशन कुमार को प्रतापगंज थाना के थानाध्यक्ष पद से हटाकर सुपौल पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है। इसी तरह पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार को करजाइन थाना के थानाध्यक्ष पद से हटाकर सुपौल पुलिस केंद्र भेजा गया है, जबकि पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार-1 को भीमनगर थाना के थानाध्यक्ष पद से हटाकर सुपौल पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है।
पुलिस प्रशासन की इस फेरबदल को जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, कानून-व्यवस्था मजबूत करने तथा थाना स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में सुधार की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!