सुपौल (सदर): युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने सुपौल जिले के सदर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बरुआरी पंचायत के पूरब टोला स्थित स्वर्गीय राम सिंह जी के घर से लराम मधुबन टोला (मधुबन गांव) जाने वाली सड़क की जर्जर हालत पर चिंता जताई है।
उन्होंने कहा कि यह सड़क काफी जर्जर है और बरसात के मौसम में काफी पानी लग जाने से लोगों को भारी परेशानी होती है। अभी भी सड़क इसी जर्जर हालत में है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
रात को अगर किसी को अस्पताल जाना हो या किसी इमरजेंसी में कहीं जाना हो तो बड़ी गाड़ी उपलब्ध नहीं हो पाती, क्योंकि सड़क जर्जर होने के कारण बड़ी गाड़ी वाले वहां तक जाना नहीं चाहते।
इस समस्या को लेकर कल जिला पदाधिकारी महोदय को एक ज्ञापन समर्पित किया जाएगा और मांग की जाएगी कि अभिलंब सुपौल जिले के सदर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बरुआरी पंचायत के मधुबन टोला जाने वाली सड़क को बनवाया जाए।


