वरदान न्यूज / सुनील कुमार
पिपरा (सुपौल): अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। राजस्व अधिकारी सुभाषचन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में एक नया आवेदन प्राप्त हुआ, जबकि पूर्व से लंबित दो मामलों का निष्पादन किया गया। शेष मामलों में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई के लिए बुलाया गया।
जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने जमीन से जुड़े विभिन्न विवादों एवं समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। राजस्व अधिकारी ने प्राप्त आवेदनों और पुराने मामलों की सुनवाई करते हुए उपलब्ध अभिलेखों एवं पक्षकारों की बातों के आधार पर मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। जिन मामलों में दोनों पक्षों की उपस्थिति या आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी, उनमें नोटिस जारी कर सुनवाई की अगली प्रक्रिया निर्धारित की गई। मौके पर लिपिक सुमेश कुमार सहित कई फरियादी मौजूद रहे।

