
एसपी ने दी बधाई, निष्ठा और अनुशासन के साथ कर्तव्य निर्वहन का दिया निर्देश
मधेपुरा, वरदान न्यूज
आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा द्वारा पुलिस कार्यालय में पाइपिंग समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में मधेपुरा जिले के कुल 41 सहायक पुलिस अवर निरीक्षकों (ASI) को पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के पद पर प्रोन्नति के उपरांत उनके कंधों पर स्टार लगाकर अलंकृत किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी प्रोन्नत पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया।
समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
