सुपौल।
भपटियाही थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दुकान में अवैध प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की तस्करी किए जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।
प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त दुकान पर छापेमारी की गई, जहाँ से 36 ml अवैध प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है –
1. ललन कुमार (उम्र करीब 27 वर्ष)
पिता – कौशल प्रसाद यादव
निवासी – बेला सिंगार मोती, वार्ड संख्या-08, थाना निर्मली, जिला सुपौल
2. प्रदीप कुमार (उम्र करीब 19 वर्ष)
पिता – राम कुमार मेहता
निवासी – सिमराही, वार्ड संख्या-03, थाना भपटियाही, जिला सुपौल
इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

