सुपौल। वरदान न्यूज़ रितेश कुमार ठाकुर
जिले में नशामुक्ति अभियान और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 43.575 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। वहीं, मौके से एक कथित शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान सदर थाना क्षेत्र के नया नगर, वार्ड संख्या-13 निवासी रामजी प्रसाद सिंह के पुत्र संजय कुमार (40) के रूप में हुई है। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को संजय कुमार के घर में विदेशी शराब रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी।
सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की। इस दौरान 43.575 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई और संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की विधिसम्मत कार्रवाई में जुटी है।

