सुपौल में छठ पर्व पर रूबी जायसवाल की सराहनीय पहल, महादलित टोला की गरीब महिलाओं के बीच बांटी छठ सामग्री।

सुपौल। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जहां पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बना हुआ है, वहीं जरूरतमंद और गरीब परिवारों की मदद के लिए समाजसेवी भी आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में श्रीमती रूबी जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी के द्वारा सुपौल सदर प्रखंड अंतर्गत महादलित टोला में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं के बीच छठ पर्व से संबंधित पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने छठ पर्व की तैयारी कर रही महिलाओं को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाएं भी श्रद्धा और भक्ति के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ मना सकें। वहीं छठ पूजा की सामग्री पाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। महिलाओं ने इस नेक पहल के लिए श्रीमती रूबी जायसवाल का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर रूबी जायसवाल ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। पर्व की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से जरूरतमंद परिवारों के बीच सहयोग किया गया है।उनकी इस पहल की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!