वीबीजी राम जी योजना के तहत विकसित ग्राम पंचायत योजना निर्माण पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण

सुपौल – वीबीजी राम जी योजना के अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत योजना के निर्माण को लेकर मंगलवार को जिला परिषद सभागार, सुपौल में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों के पीओ, कनीय अभियंता, पंचायत तकनीकी सहायक एवं कार्यपालक सहायक शामिल हुए। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य त्रुटिरहित एवं गुणवत्तापूर्ण विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करना था, ताकि निर्माण एवं क्रियान्वयन में कोई तकनीकी या प्रक्रियागत त्रुटि न रहे।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने योजना निर्माण के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। डीपीओ, वीबीजी राम जी, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता तथा पीओ सरायगढ़ एवं पीओ पिपरा ने प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों को योजना की प्रक्रिया, प्रावधानों तथा पंचायत स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन से जुड़े बिंदुओं से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर डीडीसी इंद्रवीर कुमार ने कहा कि जिला स्तर पर मिले प्रशिक्षण को प्रखंड स्तर तक पहुंचाया जाए, ताकि योजना से जुड़े कर्मियों और पंचायती राज प्रतिनिधियों को भी जानकारी मिल सके। उन्होंने नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनित कुमार, निदेशक एनईपी, डीआरडीए, सुपौल सहित योजना से जुड़े कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!