मधेपुरा एसपी ने किया सदर थाने का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

मालखाना, हाजत, CCTNS कार्य समेत विधि-व्यवस्था की गहन समीक्षा

मधेपुरा वरदान न्यूज।

पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा द्वारा सदर थाना का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हाजत, CCTNS कार्य, लंबित कांडों की अद्यतन स्थिति, वारंट एवं कुर्की निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वाहन जांच, गश्ती व्यवस्था, पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) तथा विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कांडों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने, अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया।

साथ ही नियमित वाहन जांच, रात्रि गश्ती एवं जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया, ताकि आम लोगों को त्वरित न्याय मिल सके और जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!