
उदाकिशुनगंज में पीबीएल आधारित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित, जिले में प्रखंड ने बनाया सर्वोच्च स्थान
उदाकिशुनगंज/ मधेपुरा
प्रखंड संसाधन केंद्र, उदाकिशुनगंज के प्रांगण में बीईओ सागर कुमार चौधरी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (PBL) प्रोग्राम के माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट- 4.5 पर आधारित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पीबीएल से जुड़े सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा प्रखंड तकनीकी टीम के सदस्यों को ससमय कार्य पूरा करने पर बीईओ ने हार्दिक बधाई दी।
बीईओ ने कहा कि अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (PTM) के दौरान प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग प्रोग्राम की चर्चा जरूर करें तथा बच्चों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी भी लगाएं, ताकि अभिभावकों तक पीबीएल का सकारात्मक संदेश पहुंचे।
प्रखंड तकनीकी टीम के सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि विज्ञान और गणित को रोचक ढंग से सिखाने में पीबीएल काफी सार्थक साबित हो रहा है। आवश्यकता है कि हम इसे अपनी शिक्षण शैली में प्रमुखता दें।
गौरतलब है कि उदाकिशुनगंज प्रखंड के सभी विद्यालयों ने PBL सितंबर-2026 की MIP को ससमय पूरा कर जिले में सर्वोच्च स्थान बनाए रखा है।
इस मौके पर प्रखंड तकनीकी टीम के सदस्य *मंजर आलम, वंदना कुमारी, वर्षा कुमारी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
