सुपौल व्यापार संघ ने मनाई शहीद भगत सिंह की 119वीं जयंती

सुपौल। सुपौल व्यापार संघ कार्यालय में आज क्रांतिवीर शहीद भगत सिंह की 119वीं जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष श्री उमेद कुमार जैन ने शहीद-ए-आजम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर सचिव श्री युगल किशोर अग्रवाल ने कहा कि शहीद भगत सिंह सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने अदम्य साहस और निडर देशभक्ति से आजादी के लिए अपना प्राण न्योछावर कर दिया। आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

आज के कार्यक्रम में सदस्य श्री रामकुमार चौधरी, योगेन्द्र प्रसाद साह, सुशील कुमार चौधरी, दिलीप कुमार चौधरी, सुनील अग्रवाल, चंदन कुमार चौधरी, योगेन्द्र चौधरी, रंजन कुमार सिंह, मन्नय कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार, अवधेश कुमार चौधरी एवं कार्यालय सहायक संजय कुमार व तुलाराम कुमार इत्यादि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!