
DM अंशुल कुमार के निर्देश पर जिले भर में छापेमारी, कमरा सीलबंद
वरदा न्यूज पूर्णिया
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार, भा०प्र०से० के निर्देश पर पूर्णिया जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग ने रविवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है।
कार्रवाई के दौरान कुल 171.110 लीटर अवैध विदेशी शराब/बीयर और 5.500 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब जब्त की गई है। इस दौरान 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और एक कमरे को सीलबंद किया गया है।
थानावार कार्रवाई का विवरण
डगरूआ छापेमारी में 1.500 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार।
सदर (हनुमान बाग) 59.250 लीटर अवैध विदेशी शराब/बीयर बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार। कांड में प्रयुक्त कमरे को सीलबंद करने की प्रक्रिया जारी।
सदर (गुदरी टोला) 51.860 लीटर अवैध विदेशी शराब/बीयर बरामद। अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध कांड दर्ज।
धमदाहा (फुटकाही वार्ड नं. 08) 4.000 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद, एक अभियुक्ता गिरफ्तार।
डालकोला चेकपोस्ट जांच के दौरान 3.000 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज।
डालकोला चेकपोस्ट जांच के दौरान 3.000 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार। मामलों में संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।
