
मधेपुरा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा द्वारा रविवार की रात शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न स्थानों पर स्वयं वाहन जांच की तथा पुलिस गश्ती, तैनाती एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने रात्रि गश्ती को और तेज करने का निर्देश देते हुए उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। शहर में लगातार गश्ती और जांच अभियान चलाया जाएगा, ताकि आम लोगों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
