पूर्णिया में DM अंशुल कुमार की अध्यक्षता में NCORD की बैठक, नशा कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश

अवैध ठिकाने ध्वस्त होंगे, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी जांच, स्कूल-कॉलेज के पास COTPA लागू

वरदा न्यूज पूर्णिया,।

जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार, भा०प्र०से० की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय में जिला स्तरीय नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध खेती और उनके उपभोग पर पूर्ण विराम लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय

अवैध ठिकानों पर छापेमारी  सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों के सेवन को बढ़ावा देने वाले असामाजिक तत्वों के गिरोहों एवं उनके ठिकानों (झोपड़पट्टियों/हेमलेट्स) को चिह्नित कर तुरंत ध्वस्त करें।

नशा मुक्ति केंद्रों की जांच जिले में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों की गहन जांच की जा रही है, ताकि मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।

व्यापक जन-जागरूकता अभियान मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी DPM जीविका एवं DPO ICDS को दी गई है। जीविका दीदियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

COTPA का सख्त अनुपालन सभी सरकारी संस्थानों, स्कूलों और कॉलेजों के 100 गज के दायरे में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के तहत सख्त कार्रवाई करने और अवैध बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया।

शशअवैध खेती पर निगरानी – जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे किसान सलाहकारों के नेटवर्क के माध्यम से अफीम व अन्य मादक पदार्थों की संभावित अवैध खेती से जुड़े इनपुट जुटाएं और सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!