पहला प्यार दूसरी बार’ के मेकर्स ने फिल्म के म्यूजिक एल्बम का पहला वीडियो सॉन्ग, ‘प्यार मांगा है तुम ही से’ को रिलीज कर दिया है। गाने में फिल्म के छह यंग और एकदम नए एक्टर्स स्पर्श, अलीशा, कुणाल, साक्षी, तुषार और सरगुन को देख जा सकता है।
गाने की कैची मेलोडी, एनर्जेटिक डांस और धुन आपको गुनगुनाने के लिए मजबूर कर देगी। इसे सुनकर कोई भी खुद को प्यार में पड़ने से रोक नहीं सकता।
गाने को रोचक कोहली ने कंपोज किया है, जबकि लिरिक्स राज शेखर ने लिखें हैं। जुबिन नौटियाल ने इसे अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है, वहीं विजय गांगुली ने इसे कोरियोग्राफ किया है। यह गाना टी-सीरीज म्यूजिक पर उपलब्ध है।
इस बारे में बात करते हुए सिंगर जुबिन नौटियाल ने कहा,’जब पहली बार रोचक ने मुझसे ‘प्यार मांगा है तुम्ही से’ के बारे में बात की, तो मैं तुरंत उत्साहित हो गया क्योंकि गाने में बहुत ही ईजी ब्रीजी एनर्जी है। एल्बम लॉन्च पर इसे लाइव परफॉर्म करना और दर्शकों को इसके रोमांटिक वाइब से जुड़ते हुए देखना सच में बहुत स्पेशल था। अब यह गाना अब सभी द्वारा अनुभव करने के लिए रिलीज कर दिया है, और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।’ पहला प्यार दूसरी बार’ के म्यूजिक एल्बम लॉन्च इवेंट में म्यूजिक लवर्स एक इंटिमेट म्यूज़िकल शाम के लिए एक साथ आए। इस इवेंट में जुबिन नौटियाल, फहीम अब्दुल्ला, आदित्य रिखारी और दर्शन रावल ने लाइव परफॉर्मेंस से समा बांधा। जबकि कंपोज़र रोचक कोहली और उनकी टीम ने भी लाइव परफ़ॉर्मेंस कर सभी का दिल जीता।
