27 लाख की लागत से सड़क का हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत फतुहा विधानसभा क्षेत्र के सोनारू में 27 लाख रुपये की लागत से बनने वाली ढलाई सड़क का शनिवार को शिलान्यास किया गया। स्थानीय राजद विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. रामानंद यादव ने शिलापट्ट का अनावरण करने के साथ नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह सड़क सोनारू में रणजीत यादव के घर से अजय महतो के घर होते हुए सोनारू रोड तक बनाई जाएगी।
इस अवसर पर विधायक डॉ. रामानंद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी योजना के तहत फतुहा शहर में करीब छह करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं पर काम कराया जाएगा। इसमें गंगा घाट पर सीढ़ी निर्माण के साथ कई महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण शामिल है। इन योजनाओं का कार्य बुडको के माध्यम से कराया जाएगा।
शिलान्यास कार्यक्रम में संवेदक राहुल कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार, भोला सिंह, धर्मवीर यादव, पीतांबरपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी सह समाजसेवी रणजीत कुमार यादव, अवधेश यादव, महेंद्र प्रसाद, जयपाल यादव, सुजीत कुमार, बबलू कुमार, गुड्डू यादव, मोहन ठाकुर, दयानंद प्रसाद सिंह, ब्रजबलम यादव, अशोक यादव समेत सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!