मेंटेनेंस कार्य को लेकर 12 नवंबर को दो घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित उदाकिशुनगंज एवं बिहारीगंज प्रखंड के उपभोक्ताओं को सुबह 8 से 10 बजे तक नहीं मिलेगी बिजली

वरदान न्यूज, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।

विद्युत विभाग की ओर से आवश्यक रखरखाव एवं मेंटेनेंस कार्य को लेकर गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को उदाकिशुनगंज एवं बिहारीगंज प्रखंड में दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता, उदाकिशुनगंज ने आवश्यक सूचना जारी कर उपभोक्ताओं को पहले से सतर्क रहने की अपील की है।
जारी सूचना के अनुसार, 33 केवी उदाकिशुनगंज फीडर में ग्रिड एवं पावर हाउस पर आवश्यक O&M (संचालन एवं रखरखाव) कार्य किया जाना है। इसके कारण सुबह 8 बजे से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान उदाकिशुनगंज एवं बिहारीगंज प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से संबंधित अपने जरूरी कार्य पहले ही पूरा कर लें तथा आपूर्ति बाधित रहने की अवधि के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।
विभाग ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!