सुपौल।
छठ महापर्व को लेकर बुधवार को सुपौल शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और प्रमुख बाजारों में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। पर्व की खरीदारी और आवागमन को लेकर सड़कों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। भीड़ को देखते हुए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।ठ महापर्व को लेकर बुधवार को सुपौल शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और प्रमुख बाजारों में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। पर्व की खरीदारी और आवागमन को लेकर सड़कों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। भीड़ को देखते हुए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
प्रभारी थानाध्यक्ष नंद किशोर नंदन के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा ले रही है। इस दौरान पुलिसकर्मियों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।


