सुपौल बुधवार को

गाँधी मैदान में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया चित्रगुप्त पूजनोत्सव, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चो के बीच कॉपी-कलम का वितरण

सुपौल, 11 नवंबर। शहर के सार्वजनिक पूजा स्थल, गाँधी मैदान में श्री श्री 108 चित्रगुप्त पूजा समिति के तत्वावधान में बुधवार को भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजनोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। प्रातः 10 बजे से भगवान चित्रगुप्त की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। पूजा में कृष्ण कुमार मणिवंश यजमान के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि, ज्ञान एवं लोककल्याण की कामना की गई। पूजनोत्सव में चित्रांश समाज के साथ-साथ विभिन्न वर्गों के लोगों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चो के बीच कॉपी एवं कलम का वितरण किया गया। भगवान चित्रगुप्त की लेखनी एवं ज्ञान से जुड़ी परंपरा के अनुरूप इस पहल का विशेष महत्व रहा।

पूजनोत्सव में डॉ. रागिनी भूषण, शोभा रानी, युवा नेता जयंत कुमार मिश्रा एवं मनीष कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. शशिभूषण प्रसाद, उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद वर्मा एवं सचिव संजीव वर्मा के नेतृत्व में पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। समिति के उपसचिव राजेश कुमार मल्लिक, अरुण सुमित एवं डॉ. सत्यप्रकाश मल्लिक सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन में सहयोग किया।

इस अवसर पर ब्रह्मदेव लाल दास, रुद्र प्रताप लाल, शुभम राज श्रीवास्तव, शशांक राज श्रीवास्तव (सुमन), श्याम प्रकाश, धीरेंद्र कुमार सिन्हा, रमण कुमार वर्मा (अधीर बाबू), अभय कुमार श्रीवास्तव, आशीष कुमार श्रीवास्तव, नीला कुमारी, शुभम कुमार सिन्हा एवं आशीष रंजन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकर्ता कुमार गगन, सत्यम कुमार, ओम कुमार, हिमांशु कुमार एवं शौर्य राज ने सक्रिय योगदान दिया।

समिति की ओर से बताया गया कि बुधवार की संध्या छह बजे से भजन संध्या का आयोजन निर्धारित है, जबकि गुरुवार, 12 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया जाएगा।

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से भजन संध्या तथा विसर्जन कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की ह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!