बिहारीगंज बाईपास सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, मौके से वाहन फरार, पुलिस जुटी जांच में।

बिहारीगंज सड़क हादसे में मचीं तबाही एक ही परिवार के तीन युवक की दर्दनाक मौत।

गुलजार आलम ( संवाददाता)


बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बायपास रोड एन एच 91पर मंगलवार रात लगभग 9 बजे अज्ञात वाहन चार चक्का की टक्कर से एक ही परिवार के तीन युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक तीनों की पहचान दो गमैल पंचायत मजरपट निवासी मो सुल्तान के 18 वर्षीय पुत्र जावेद ओर दुसरा मो सत्तार के 16 वर्षीय पुत्र मो खुशो के रूप में हुई और तीसरा जिला सहरसा के सोनवर्षा राज थाना निवासी मो मंजूर आलम 15 वर्षीय पुत्र मो अफताब आलम के रूप में हुई है। तीनों युवक रिश्ते में चचेरा,भुभेरा भाई लगता है।जानकारी के अनुसार रात्रि में तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सरौनी कला मेला देखने जा रहा था इसी दौरान बिहारीगंज बाय पास ईटा भट्टा के निकट उदाकिशुनगंज की ओर से अज्ञात चार चक्का वाहन ने पीछे से बाइक में जोर दार टक्कर मार दी कुछ देर तक सड़क पर तीनों युवक तड़पता रहा है लेकिन रात्रि में सड़क पर अंधेरा के कारण लगभग आधा घंटे तक तीनों युवक सड़क किनारे तड़पता रहा इसी दौरान एक राहगीरों ने हिम्मत कर पुलिस को दूरभाष पर सूचना दी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे तब तक चार चक्का वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक का सांस चल रहा था तुरंत मौके पर पहुंचे बिहारीगंज थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने पुलिस वाहन में युवक मो खुशों को अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गया। पुलिस ने परिजनों की मौत की जानकारी दी मृतक के परिजनों को खबर मिलते ही अस्पताल में चिक पुकार गूंजने लगा। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने अस्पताल से तीनों युवकों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज कर शव को परिजनों को सौंप दिया।थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन नहीं किया गया आवेदन देने पर कार्रवाई की जाएगी पुलिस विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहा है मौके से फरार वाहनों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है जल्द ही खुलासा हो जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!