सुपौल। शनिवार को सिविल सर्जन बाबू साहब झा, सुपौल, ACMO, DIO, DTO एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक की अध्यक्षता में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के MOIC, BHM, BCM एवं BM&EO ने भाग लिया।
सिविल सर्जन ने दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की।
बैठक के दौरान uMentor प्रशिक्षण, U-WIN, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, “जाँच एवं चिकित्सा आपके द्वार”, आयुष्मान भारत, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM), Immunization एवं सेवा संकल्प अभियान सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
सिविल सर्जन ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। विशेष रूप से लाभार्थियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने, पात्र लोगों का समय पर पंजीकरण एवं जांच कराने तथा आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
बैठक में U-WIN के माध्यम से टीकाकरण सेवाओं की निगरानी एवं सुदृढ़ीकरण, एनीमिया की पहचान एवं उपचार, आयुष्मान भारत के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने तथा ABDM के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई।
“जाँच एवं चिकित्सा आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद एवं लक्षित लाभार्थियों तक जांच एवं चिकित्सा सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सिविल सर्जन ने सभी MOIC, BHM, BCM एवं BM&EO को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, RBSK टीम, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, आयुष्मान भारत, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

