उदाकिशुनगंज के UMS जमुनिया में PTM का आयोजन, “पढ़ना-लिखना और गिनना” पर हुई चर्चा

उदाकिशुनगंज / मधेपुरा।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुनिया, उदाकिशुनगंज में आज अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से पढ़ना-लिखना और गिनना (FLN) विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को बताया कि बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान कितना आवश्यक है। किस प्रकार घर पर भी अभ्यास कराकर बच्चों के पढ़ने-लिखने और गिनने की क्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है, इस पर सुझाव दिए गए।

प्रधानाध्यापक ने कहा कि NEP 2020 के तहत FLN अभियान को प्राथमिकता दी गई है और इसमें अभिभावकों की भूमिका सबसे अहम है। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!