सहरसा घटना के विरोध में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, सदर अस्पताल और निजी क्लीनिक बंद

इमरजेंसी सेवा रही चालू, अस्पताल गेट पर मरीजों की लगी लंबी कतार

सहरसा में डॉक्टर के साथ पत्रकारों द्वारा कथित मारपीट की घटना के विरोध में चिकित्सकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण सदर अस्पताल एवं सभी निजी क्लीनिक पूरी तरह बंद रहे, जबकि केवल इमरजेंसी सेवा को चालू रखा गया।

डॉ. विनय कुमार ने बताया कि सहरसा में डॉक्टर के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने घटना की निष्पक्ष और उचित जांच की मांग की।

हड़ताल के दौरान अस्पताल के गेट पर मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस अवसर पर डॉ. विनय कुमार, डॉ. राजाराम गुप्ता, डॉ. बीके यादव, डॉ. विश्रंजन, डॉ. चंदन, जाहिद अख्तर, सचिव डॉ. शांति भूषण, डॉ. रामचंद्र, डॉ. हरिशंकर सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!