डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, सदर अस्पताल और निजी क्लीनिक बंद

केवल इमरजेंसी सेवा चालू, सहरसा घटना की निष्पक्ष जांच की मांग

सहरसा में डॉक्टर के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में चिकित्सकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण सदर अस्पताल एवं निजी क्लीनिक पूरी तरह बंद रहे, जबकि इमरजेंसी सेवा को चालू रखा गया।

डॉ. विनय कुमार ने बताया कि सहरसा में डॉक्टर के साथ पत्रकारों द्वारा की गई मारपीट के विरोध में हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने घटना की निष्पक्ष और उचित जांच की मांग की।

हड़ताल में डॉ. विनय कुमार, डॉ. राजाराम गुप्ता, डॉ. बीके यादव, डॉ. विश्रंजन, डॉ. चंदन, जाहिद अख्तर, सचिव डॉ. शांति भूषण, डॉ. रामचंद्र, डॉ. हरिशंकर सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!