
कार्यपालक पदाधिकारी मीरगंज ने किया स्थलीय निरीक्षण, पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने का दिया निर्देश
रुपौली / पूर्णिया।
जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के दिशा-निर्देश के आलोक में संकल्प अभियान* के तहत जिले में “हर घर नल का जल” योजना का स्थलीय निरीक्षण वरीय पदाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार को रुपौली प्रखंड अंतर्गत गोरियर पूर्व पंचायत में संचालित हर घर नल का जल योजना के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का कार्यपालक पदाधिकारी, मीरगंज एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेयजल आपूर्ति की स्थिति, मोटर, टंकी, पाइपलाइन एवं वार्डों में जलापूर्ति की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। साथ ही योजना से लाभान्वित हो रहे आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही पेयजल सुविधा की भी जानकारी ली।
मौके पर संबंधित कर्मियों को योजना का सुचारू एवं नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा पेयजल से संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
