छठ पर्व को लेकर जिलाधिकारी ने सहरसा जंक्शन का किया निरीक्षण, यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

वरदान न्यूज | सहरसा।

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की संभावित भीड़ एवं आवागमन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को जिलाधिकारी, सहरसा श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) ने सहरसा जंक्शन का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन से जुड़ी तैयारियों का अवलोकन किया। पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में यात्रियों के आने-जाने की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।


इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सहरसा श्री गौरव कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्री राजू कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री श्रेयांस तिवारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला प्रशासन का उद्देश्य छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि लोक आस्था का यह महापर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!