सड़क हादसे में घायल को मिलेगा 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज: DSP ट्रैफिक ने PM-RAHAT योजना की दी जानकारी

मधेपुरा में यातायात पुलिस उपाधीक्षक चेतनानंद झा ने की प्रेस वार्ता, कहा – गोल्डन ऑवर में जान बचाएगी PM-RAHAT योजना

मधेपुरा।

पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), मधेपुरा चेतनानंद झा द्वारा आज प्रेस वार्ता का आयोजन कर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी PM-RAHAT (प्रधानमंत्री – सड़क दुर्घटना पीड़ितों के अस्पताल में भर्ती एवं सुनिश्चित उपचार) योजना* के संबंध में आमजन को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

DSP श्री झा ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा 13 फरवरी 2026 को इस योजना का शुभारंभ किया गया है। योजना के तहत देश की किसी भी सड़क पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को दुर्घटना की तिथि से 7 दिनों तक प्रति व्यक्ति 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार* सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि गैर-जीवन-घातक मामलों में 24 घंटे और जीवन-घातक मामलों में 48 घंटे तक स्थिरीकरण उपचार अनिवार्य रूप से मिलेगा। यह पूरी प्रक्रिया eDAR और NHA के TMS 2.0 पोर्टल से जुड़ी है तथा 112 डायल* करने पर एम्बुलेंस और नजदीकी अस्पताल की सुविधा मिलेगी।

प्रेस वार्ता में DSP ने सड़क दुर्घटना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने अपील की कि हादसा देखते ही घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाएं, कानून में अब मदद करने वाले *राह-वीर (Good Samaritan) को पूरा संरक्षण प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि गोल्डन ऑवर में इलाज मिलने से 50% मौतों को रोका जा सकता है, इसलिए PM-RAHAT योजना जीवन रक्षक साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!