फतुहा के ऐतिहासिक वारुणी मेला का हुआ उद्घाटन

फतुहा के ऐतिहासिक वारुणी मेला का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। मेला समिति के अध्यक्ष आशीष पटेल उर्फ डिंपल और उपाध्यक्ष राजन पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही मेला परिसर में श्रद्धालुओं और लोगों की चहल-पहल बढ़ गयी।मेला समिति के सदस्यों ने बताया कि वारुणी मेला फतुहा की ऐतिहासिक और धार्मिक परंपरा से जुड़ा आयोजन है। मेले में दूर-दराज से भी लोग पहुंचते हैं।मेला के विभिन्न प्रकार की झूला और गुड की तेलही जिलेबी समेत कई तरह के पकवान मिलते हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर समिति और स्थानीय प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की गयी हैं इस मौके पर शिबू यादव, सुशील कुमार, विशाल कुमार, मनोज कुमार और रामनाथ कुमार समेत समिति के अन्य सदस्य एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!