कौशल से स्वरोजगार की ओर बढ़ते कदम: RSETI मधेपुरा में फास्ट फूड स्टॉल प्रशिक्षण शुरू

प्रशिक्षणार्थियों को खाद्य निर्माण से लेकर व्यवसाय प्रबंधन और विपणन तक दी जाएगी व्यावहारिक जानकारी

मधेपुरा, 25 सितंबर

स्वरोजगार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), मधेपुरा में लघु उद्यमी – फास्ट फूड स्टॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को फास्ट फूड व्यवसाय की स्थापना एवं सफल संचालन के लिए आवश्यक कौशल और व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक नीलकमल चौधरी,रोजगार प्रबंधक अमरजीत कुमार RSETI निदेशक अरुण कुमार, प्रशिक्षक राजन कुमार सिंह एवं कार्यालय सहायक लोकश कुमार उपस्थित रहे।

जिला परियोजना प्रबंधक श्री नीलकमल चौधरी ने कहा कि प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य अभ्यर्थियों में व्यावसायिक दक्षता विकसित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से पूरी गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर अर्जित कौशल को व्यवसाय के रूप में विकसित करने की अपील की।

प्रशिक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की तैयारी, प्रस्तुतीकरण, स्वच्छता एवं गुणवत्ता मानक, कच्चे माल की खरीद, लागत आकलन, मूल्य निर्धारण, ग्राहक व्यवहार, व्यवसाय प्रबंधन तथा विपणन एवं बिक्री जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि केवल प्रशिक्षण लेना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल का व्यावहारिक उपयोग कर स्थायी स्वरोजगार स्थापित करना ही इसकी वास्तविक सफलता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!