DM के निर्देश पर कसबा के गुरही पंचायत में “हर घर नल का जल” योजना की जांच, BPRO ने किया स्थलीय निरीक्षण

कसबा / पूर्णिया।

जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, कसबा नूतन कुमारी द्वारा प्रखंड के गुरही पंचायत में संचालित “हर घर नल का जल” योजना के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान BPRO द्वारा नल-जल योजना की क्रियाशीलता, पानी की आपूर्ति, टंकी, मोटर, पाइपलाइन तथा वार्डों में जलापूर्ति की स्थिति की बारीकी से जांच की गई। साथ ही योजना के रख-रखाव एवं संचालन को लेकर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बताया गया कि योजना में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम लोगों को निर्बाध रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!