भाजपा युवा मोर्चा वीरपुर के नगर अध्यक्ष बने सरवन पोद्दार

सुपौल। भारतीय जनता युवा मोर्चा, सुपौल के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने की दिशा में जिला अध्यक्ष जयंत मिश्रा ने छातापुर विधानसभा अंतर्गत वीरपुर नगर अध्यक्ष की घोषणा की।

नवमनोनीत मंडल अध्यक्ष के रूप में सरवन पोद्दार से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुँचाने की अपेक्षा की गई है।

जिला अध्यक्ष जयंत मिश्रा ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है। मंडल अध्यक्ष पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।

उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा वीरपुर में संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष विशाल कुमार, जिला मंत्री संजीत सिन्हा, मनीष कुशवाहा, कार्यालय मंत्री शिवा चौधरी, भाजपा नेता सतीश गुड्डू, पवन जायसवाल, शंभू कुमार, गोलू, विनय सिंह, राजकुमार मेहता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!