गणेश उत्सव समापन पर जिला संवाददाता राजीव रंजन सम्मानित

सुपौल। ऐतिहासिक गांधी मैदान में चल रहे 11 दिवसीय गणेश उत्सव के आज समापन के अवसर पर पूजा समिति एवं मुख्य आचार्य पंडित अरुण कुमार झा द्वारा सुपौल के जिला संवाददाता राजीव रंजन को पाग और चादर से सम्मानित किया गया।

कमेटी के सचिव ललन कुमार ने कहा कि जिला संवाददाता राजीव रंजन के द्वारा लगातार चल रहे इस कार्यक्रम का अच्छे ढंग से प्रकाशन किया गया और उन्होंने पूजा समिति को अपना बहुमूल्य समय दिया। उन्होंने काफी लगन से मेला कमेटी का सहयोग किया। इसके लिए हम सभी मेला कमेटी की ओर से इनको बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!