प्रमुख परियोजनाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षाकोसी में दीर्घकालिक बाढ़ जोखिम कम करने और गाद प्रबंधन को प्राथमिकता देने का निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 24 सितंबर को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में राज्य की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में गंगा, गंडक एवं कोसी नदी परियोजनाओं के साथ-साथ बक्सर-भागलपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, 2400 (3×800) मेगावाट पीरपैंती पावर प्लांट तथा पीएम-कुसुम योजना से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कृषि फीडरों के सोलराइजेशन का कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय नलकूपों को सौर ऊर्जा से संचालित करने की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कोसी नदी प्रणाली में दीर्घकालिक बाढ़ जोखिम को कम करने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने गाद प्रबंधन को प्राथमिकता देने तथा नए बैराज के निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को परियोजनाओं में तेजी लाने और निर्धारित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!