हर घर तिरंगा अभियान के तहत फतुहा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत सरकार एवं कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत फतुहा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। फतुहा प्रखंड प्रमुख श्रुति श्री के नेतृत्व में निकली यह तिरंगा यात्रा प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर फतुहा चौराहा, स्टेशन रोड होते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया।
इस मौके पर फतुहा एसडीपीओ अवधेश कुमार, बीडीओ गौतम कुमार, सीओ मुकेश कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी जग्रनाथ यादव, फतुहा थानाध्यक्ष श्रीमंत सुमन, सीडीपीओ श्रीमती ओनम, प्रमुख प्रतिनिधि आनंद मधुकर यादव, भाजपा फतुहा नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, 20 सूत्री अध्यक्ष विनोद शर्मा, लोजपा जिलाध्यक्ष रंजीत यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
यात्रा के माध्यम से लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और देश की एकता एवं अखंडता का संदेश देने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!