सैंडिस कंपाउंड स्थित जिम सेंटर में गुरुवार को बांका के रजौन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार की पत्नी स्नेहा कुमारी अपने दो सहयोगियों के साथ पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। जिम ट्रेनर आकाश दीप के साथ गाली-गलौज कर उसे जिम के कार्यालय कक्ष में बंद कर पाइप स्टीक और लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया।
मारपीट कर तीनों वहां से निकल कर भाग निकले। जाते समय कहा कि यदि कोई थाना-पुलिस किया तो जान से मार देंगे।
जिम संचालक की तरफ से तिलकामांझी थाने में घटना से जुड़ी सीसी कैमरे में कैद वीडियो फुटेज भी उपलब्ध करा दिया।
इधर, केस दर्ज होने की जानकारी पर शुक्रवार को सैंडिस कंपाउंड की व्यवस्था संभाल रही सेन एंड पंडित वोल्टेज कंट्रोल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विश्वजीत कुमार सिंह को जान से मारने की धमकी आरोपितों ने जान से मार डालने की धमकी दे दी है।
इंस्पेक्टर महेश कुमार की पत्नी स्नेहा कुमारी और विवेक कुमार ने केस दर्ज हो जाने की जानकारी पर जिम ट्रेनर आकाश दीप और प्रोजेक्ट मैनेजर विश्वजीत कुमार सिंह को जान से मार देने की धमकी दे डाली है।
तिलकामांझी थाने में आकाश दीप की तरफ से बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर देने मामले में स्नेहा कुमारी, विवेक कुमार और मुकी मियां के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कराए जाने के बाद मिली धमकी की बाबत भी विश्वजीत कुमार सिंह ने तिलकामांझी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दिया है।
शिकायत में प्रोजेक्ट मैनेजर ने पुलिस को जानकारी दी है कि बीते चार महीने से तीनों ने जिम में आतंक मचा रखा है। बिना एडमिशन फीस के जिम के अंदर प्रवेश कर जिम करना और मना करने पर मारपीट पर उतारू हो जाने से जिम सेंटर में आने वाले भी भयभीत रहने लगे हैं।
प्रोजेक्ट मैनेजर विश्वजीत कुमार सिंह ने घटना की जानकारी आईजी विवेक कुमार, जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय, एसएसपी प्रमोद कुमार यादव, सिटी एसपी अतुलेश झा को भी दे दी है।
