
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा), 4 अगस्त 2026। बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उदाकिशुनगंज नगर परिषद के मजहर पट्टी वार्ड संख्या-03 निवासी श्री विकास कुमार वरदान न्यूज कोशी प्रभारी सह निवर्तमान वार्ड सदस्य के पूज्य पिताजी स्वर्गीय उमेश साह के निधन पर 71-बिहारीगंज विधानसभा के माननीय विधायक श्री निरंजन कुमार मेहता उनके आवास पहुँचे।

इस दौरान विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे शोक संतप्त परिवार के साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
