जिला पदाधिकारी के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में सोलर मेला का किया गया आयोजन

वरदान न्यूज । पूर्णियां

श्री अंशुल कुमार भा० प्र० से० जिला पदाधिकारी पूर्णिया दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में शनिवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में सोलर मेला का आयोजन किया गया है। इस सोलर लोन मेला में विद्युत कार्यपालक अभियंता के साथ विभिन्न बैंकों और सोलर एजेंटीयों के प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्युत अधिकारियों एवं संबंधित बैंकों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अभियान चला कर इच्छुक व्यक्तियों के घरों में सोलर पैनल स्थापित कराएं। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी बैंकों को निर्देश दिया गया उक्त योजना के तहत सोलर पैनल अधिष्ठापन हेतु लोन हेतु समर्पित आवेदनों की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रावधानों के तहत त्वरित लोन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी बैंकों को हिदायत दी गई की बिना कारण के आवेदनों को लम्बित तथा अस्वीकृत करने पर संबंधित के विरुद्ध अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु विभाग को अनुशंसा प्रेषित किया जाएगा।

मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से रूबरू होते हुए जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अभी अभियान चलाकर लोगों के घरों में सोलर प्लेट लगाया जा रहा है। जिसमें कुटीर ज्योति योजना के विद्युत उपभोक्ताओं को फ्री में सोलर प्लेट लगाया जा रहा है। साथ ही साथ इच्छुक लोगों को 3 किलोवाट तक सब्सिडी दी जा रही है। जिसमें पहले 2 किलो वाट में 30-30000 रूपए और तीसरे किलोवाट में 18000 यानी कुल 78000 रूपए सब्सिडी दी जा रही है। इसके लिए बैंकों के द्वारा महज छह प्रतिशत ब्याज दर पर लोन भी दिया जा रहा है। आज सोलर लोन मेला का आयोजन किया गया है। इस मेला में इच्छुक उपभोक्ता आवेदन देकर अपने घरों में सौर ऊर्जा का प्लेट लगा सकते हैं। साथ ही साथ उन्हें चयनित बैंक से लोन भी मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की बिजली की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। लोगों को बढ़-चढ़कर इस योजना का लाभ उठाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!