वाहन जांच के दौरान दो देसी कट्टा व सात कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

पुरैनी मधेपुरा

वाहन जांच के दौरान दो देसी कट्टा व सात कारतूस के साथ तीन गिरफ्तारपुरैनी (मधेपुरा)।थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को दो देसी कट्टा और सात जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार युवकों की पहचान फुलौत वार्ड संख्या सात निवासी उदय यादव के पुत्र सौरभ कुमार तथा चौसा थाना क्षेत्र के रसलपुर धुरिया वार्ड संख्या नौ निवासी प्रकाश यादव के पुत्र सत्यम कुमार और रामचंद्र यादव के पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान तीनों युवकों के पास से दो लोडेड देसी कट्टा, काले रंग के तौलिये में रखे सात जिंदा कारतूस और एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने हथियार, कारतूस और बाइक जब्त कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। छापेमारी दल में एसआई नागेंद्र कुमार, एसआई दीनानाथ सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!